Header Ads

अनुभव और मार्गदर्शन को सम्मान, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में संरक्षक वीरेंद्र पाठक का भव्य अभिनंदन...



रिपोर्ट:- विजित कुशवाहा 

प्रयागराज। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब परिसर में रविवार को क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र पाठक जी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष संदीप तिवारी जी के नेतृत्व में उपस्थित पत्रकार साथियों ने वीरेंद्र पाठक जी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और पत्रकार साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सम्मान समारोह में क्लब के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। सभी ने वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र पाठक जी के लंबे पत्रकारिता अनुभव, सरल एवं सहज व्यक्तित्व, मार्गदर्शन और पत्रकारिता के प्रति समर्पण की सराहना की।

इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों का अनुभव नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है। वीरेंद्र पाठक जी का स्नेह और अनुभव पत्रकार साथियों को निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। वहीं अध्यक्ष संदीप तिवारी जी के नेतृत्व में क्लब द्वारा पत्रकारों के हित और आपसी एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की गई।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकार साथियों के बीच सम्मान, भाईचारे और एकजुटता को मजबूत करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब परिवार ने संरक्षक वीरेंद्र पाठक जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

सम्मान का यह अवसर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभी पत्रकार साथियों के लिए गौरव और आत्मीयता से भरा रहा।

Blogger द्वारा संचालित.