Header Ads

कठिन सवालों पर न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी के शानदार जवाब, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में विशेष पॉडकास्ट...

 


रिपोर्ट:- विजित कुशवाहा 

प्रयागराज। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी का विशेष पॉडकास्ट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी से न्यायपालिका, कानून और आम लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण एवं गंभीर सवाल पूछे।

पॉडकास्ट के दौरान पूछे गए कई सवाल बेहद गंभीर और चुनौतीपूर्ण रहे। न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने प्रत्येक सवाल का बेहद सहज, स्पष्ट और प्रभावशाली ढंग से जवाब दिया। उन्होंने कानूनी और न्यायिक विषयों को सरल भाषा में समझाते हुए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी बात रखी।

सवाल-जवाब के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी का अनुभव और विषयों पर उनकी गहरी समझ साफ नजर आई। कठिन सवालों पर दिए गए उनके संतुलित और तर्कपूर्ण जवाब पॉडकास्ट का प्रमुख आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में पत्रकारिता और न्याय व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर संवाद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की ओर से आयोजित यह पॉडकास्ट पत्रकारों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी कानून और न्यायिक व्यवस्था को समझने की दिशा में उपयोगी पहल रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से न्यायपालिका से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे संवाद का अवसर मिला, वहीं पत्रकार साथियों ने भी इसे ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

Blogger द्वारा संचालित.