इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेंद्र पाठक जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया...
रिपोर्ट:- विजित कुशवाहा
प्रयागराज:- प्रयागराज के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब प्रयागराज के पत्रकार साथियों ने फूल-माला पहनाकर दी शुभकामनाएं, अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान...
प्रयागराज। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में सोमवार को क्लब के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री वीरेंद्र पाठक जी का जन्मदिन पत्रकार साथियों ने हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर क्लब परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के सभी पत्रकार साथियों ने श्री वीरेंद्र पाठक जी को फूल-माला पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। पत्रकार साथियों ने श्री वीरेंद्र पाठक जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने कहा कि श्री वीरेंद्र पाठक जी सदैव पत्रकार साथियों के हित और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहते हैं। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब निरंतर आगे बढ़ रहा है। जन्मदिन समारोह में पत्रकार साथियों के बीच आपसी भाईचारे और एकजुटता की झलक भी देखने को मिली।
इस अवसर पर श्री वीरेंद्र पाठक जी ने सभी पत्रकार साथियों का आभार जताते हुए कहा कि साथियों द्वारा इतने आत्मीय और उत्साहपूर्ण तरीके से जन्मदिन मनाया जाना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकार साथियों का परिवार है। सभी पत्रकारों का आपसी सहयोग और एकजुटता ही क्लब की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पत्रकारों के हित और संगठन की मजबूती के लिए वह आगे भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
समारोह के अंत में पत्रकार साथियों ने श्री वीरेंद्र पाठक जी को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Post a Comment